Sunday, April 12, 2020

कोरोना पॉजिटिव से संपर्क पर पूरा थाना बेचैन, जांच कराने पहुंचे पांच पुलिसकर्मी

कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच शहर का एक थाना बेचैनी में है। शाहपुरा थाने के एक हेड कांस्टेबल और चार आरक्षकों की कोरोना पॉजिटिव से संपर्क में आने वाली हिस्ट्री के चलते चिंता बढ़ गई है। ये 5 पुलिसकर्मी घर तक नहीं जा रहे है। ये सर्दी-खांसी और जुकाम के चलते कोरोना की शंका की जांच करवा चुके है।
शाहपुरा थाना क्षेत्र के शबरी नगर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। इस युवक का संपर्क लगातार शाहपुरा पुलिस थाने के 5 पुलिसकर्मियों से बना हुआ था। इनके नियमित मिलने का सिलसिला था। शुक्रवार को युवक के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद थाने के जवान घबराहट में सबसे पहले जांच के लिए एम्स पहुंचे। कोई संपर्क हिस्ट्री नहीं होने की वजह से एम्स प्रबंधन ने लौटा दिया। इसके बाद जेपी अस्पताल में सभी पुलिसकर्मी ने जांच करवाई है। कोरोना पॉजिटिव संपर्क की वजह से सभी पुलिसकर्मी थाने के सामने एक निजी होटल में कमरा लेकर रुके हुए है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Full police restless on contact with Corona positive, five policemen arrived to investigate


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/full-police-restless-on-contact-with-corona-positive-five-policemen-arrived-to-investigate-127157889.html

No comments:

Post a Comment