पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम कडराना में रविवार रात करीब 10:30 बजे हवाई फायर किया गया। इस बीच 18 वर्षीय युवती गोली लगने से घायल हो गई। वहीं हवाई फायर करने वाले लोगों ने पत्थर फेंककर उसके भाई और पिता को भी घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर 307 का मामला दर्ज कर लिया।
नरेन्द्र परमार ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे खाना खाकर मैं कमरे में और मेरे पिता बलवंत सिंह, मां अजब कुंवर, बहन शिवानी आंगन में सो रहे थे। तभी मेरी बहन भागते हुए आई और कहा बाहर काेई हवाई फायर कर रहा है, गोली चलने की आवाज आ रही है। तभी घर के पीछे खड़े देवी सिंह बुंदेला ने देशी कट्टे से मेरी बहन पर गोली चला दी, जो उसकी कलाई पर लगी। मेरे चिल्लाने पर माता-पिता के साथ चाचा शिवपाल, भई रविंद्र भी आ गए।
देवी सिंह, उसका भाई अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह, पिता बृजेन्द्र सिंह ने हमारे ऊपर पत्थर फेंके और कट्टे से फायर करते हुए भाग गए। एसडीओपी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल शिकायत पर 307, 336, 294, 506, 34 का प्रकरण दर्ज कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/firing-on-the-rival-the-womans-wrist-shot-the-attackers-injured-the-father-and-brother-by-throwing-stones-127207938.html
No comments:
Post a Comment