Monday, April 20, 2020

मनरेगा के 779 काम शुरू, 1796 श्रमिकों को मिला काम

सोमवार से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा के तहत काम शुरू किए गए। इनमें रोजगार उपलब्धर कराने हेतु सिंचाई, जल संक्षरण, पीएम आवास के काम शुरू किए। पहले दिन कुल 779 काम शुरू करवाए गए इनमें 1796 मजदूरों को काम दिलाया गया। निर्माण कार्यों के दौरान कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए होममेट मास्का, गमछा सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। लॉकडाउन के दौरान ग्रीन जोन में जिला होने की वजह से श्रमिकों के लिए मनरेगा योजना के तहत बंद पड़े काम चालू किए गए हैं। जिपं सीईओ सीएस शुक्ला ने जिले की चारों जनपदों में 20 हजार श्रमिकों को मजदूरी पर लगाने के निर्देश चारों जनपद पंचायतों के सीईओ को जारी किए हैं। इनमें अशोकनगर में 7000, चंदेरी में 3000, ईसागढ व मुंगावली को 5000-5000 हजार श्रमिकों को काम पर लगाना है। इस दौरान मुंगावली जनपद की तारई पंचायत में पचलाना तालाब जीर्णोद्धार का काम मनरेगा से शुरू किया गया।

शहरी क्षेत्र के श्रमिक फिलहाल अभी भी बेरोजगार
एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को मनरेगा से काम देने की शुरूआत हो चुकी है वहीं दूसरी तरफ शहरी क्षेत्र में खासकर बेलदारी का काम करने वाले श्रमिकों को अभी रोजगार उपलब्ध होने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। रेत, बजरी, ईटें, सीमेंट, सरिया की उपलब्धता नहीं होने की वजह से जो काम लॉकडाउन होने के बाद बंद हो गए थे वे सामग्री के अभाव में शुरू नहीं हो सके हैं। सामग्री के अभाव में इन दुकानों के खुलने तक श्रमिकों को रोजगार के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
latest ashoknagar news in hindi


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/latest-ashoknagar-news-in-hindi-127207937.html

No comments:

Post a Comment