Friday, April 10, 2020

कर्फ्यू का पहला दिन, किराना और सब्जी की दुकानें बंद रहीं, दूध का सप्लाय घर-घर हुआ

शहर में दाे दिन पहले एएसपी के काेराेना पाॅजिटिव हाेने का पहला केस मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार से तीन दिन का कर्फ्यू लागू किया। कर्फ्यू के पहले दिन शहर पूरी तरह से लाॅकडाउन रहा। शहर में किराना व सब्जी की दुकानें बंद रहीं, वहीं दूध व गैस टंकी की डिलेवरी घर-घर हुई। इसके अलावा मेडिकल दुकानें जरूर खुली रहीं। हर चाैराहे पर पुलिस बल तैनात रहा व बेवजह निकले वाहनचालकाें के साथ सख्ती बरत वाहन जब्त किए गए।


शहर में शुक्रवार सुबह से ही काेतवाली थाना प्रभारी अभय नेमा दल-बल के साथ लाेगाें से कर्फ्यू का पालन कराने के लिए जुटे रहे। इस दाैरान शहर के यादव माेहल्ला में सुबह गली बंद करने काे लेकर रहवासियाें में आपस में नाेक-झाेंक हाे गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची व बाहर माैजूद रहवासियाें काे सख्ती के साथ घराें के अंदर भेजा। इसके अलावा धानमंडी चाैराहा, सात रास्ता, ड्रीमलैंड चाैराहा, छाेटी कलाली, श्याम विलास चाैराहा व हरिफाटक चाैराहा अादि स्थानोंपर पुलिस व नगर सुरक्षा समिति के सदस्य तैनात रहे। यहां पर बेवजह सड़क पर घूम रहे दाेपहिया व चारपहिया वाहनचालकाें से कहीं उठक-बैठक लगवाई गई, ताे कहीं पर उन्हेंडंडे मारकर सख्ती से घर भेजा गया। इसके अलावा कुछ स्थानाें पर वाहन जब्त कर थाने भी भिजवाए। शहर में कर्फ्यू का असर खासताैर पर देखा गया। अमूमन अति आवश्यक काम के लिए शहरवासी घराें से बाहर निकले।


सैनिटाइज के बाद ही मिल रहा थाने में प्रवेश
काेतवाली थाना परिसर पर पुलिसकर्मियाें काे सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजेशन मशीन लगवाई गई। मशीन थाने के गेट पर लगाई है। ड्यूटी से आने पर उसे पहले सैनिटाइज हाेने के बाद ही थाने में प्रवेश दिया जा रहा है। अन्य लोग भी सैनिटाइज होकर ही थाने में प्रवेश कर रहे हैं। इधर, एएसपी के पाॅजिटिव हाेने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआहै। शुक्रवार काे मध्यभारत अस्पताल प्रभारी डाॅ. एचअार वर्मा द्वारा अस्पताल में कई पुलिसकर्मी व प्रशासनिक अधिकारियाें के स्टाफ के सैंपल लिए गए। एएसपी बंगले के अासपास के क्षेत्र काे सील किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First day of curfew, grocery and vegetable shops remain closed, milk supply goes door to door


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/first-day-of-curfew-grocery-and-vegetable-shops-remain-closed-milk-supply-goes-door-to-door-127144865.html

No comments:

Post a Comment