सिलवानी में गर्मी का मौसम शुरु होते ही आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है, किसानों के खेत में कटी व खड़ी फसल में आगजनी की घटनाओं के घटित होने में लगातार इजाफा हो रहा है।
इन घटनाओं में किसानों को लाखों रुपए की फसल जलने के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय से करीब 12 किलो मीटर दूर स्थित रामपुरा गांव में शनिवार को दोपहर के समय किसान ब्रजेश सिंह के खेत में कटी रखी तीन एकड़ गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने नगर परिषद में फायर बिग्रेड के भेजने की सूचना दी। दमकल जब तक पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं हो सके। करीब 20 मिनिट बाद पहुंची दमकल से आग पर पानी डाला गया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस आग में किसान बृजेश सिंह की तीन एकड़ की कटी रखी गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने बताया कि आगजनी की घटना से एक लाख से रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। नगर में एक मात्र दमकल होने के कारण आगजनी की घटना के बाद समय पर मौके पर नही पहुंच पाती है। या पहुंच भी जाती है तो तब तक किसान की फसल जलकर राख में तब्दील हो चुकी होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/fire-in-crop-kept-in-field-127151136.html
No comments:
Post a Comment