सांची में शनिवार को बड़ी संख्या में पठार क्षेत्र की महिलाओं ने नगर परिषद पहुंच कर सीएमओ से भोजन व्यवस्था जुटाने की मांग की। सीएमओ ने भोजन व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों को तैयार भोजन वितरित करने के निर्देश दिए।
इन लोगों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण घरों में रह रहे हैं और कोई काम पर भी नहीं जा पा रहे। घरों में कुछ खाने-पीने की व्यवस्था नहीं है, इस कारण भूखे मरने की नोबत आ गई है। जबकि शासन ने पूर्व में ही तीन माह का राशन आवंटित करने के आदेश दे दिए हैं इस मामले में जब इनमें शामिल कुछ लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह तो पहले ही खत्म हो चुका है।
सीएमओ राजेंद्र सिंह ने खाद्य अधिकारियों से चर्चा की तब बताया गया कि इन्हें पर्ची हो अथवा न हो इन्हें राशन सहकारी समिति से वितरित कराया जायेगा। नगर परिषद द्वारा तैयार भोजन जो कमजोर लोग तथा जो कुछ करने की स्थिति में नहीं है एवं कोई बाहरी लोग जो भूखे प्यासे भोजन की तलाश में भटकते हैं उन्हें भोजन की व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही है। कर्मचारी ऐसे लोगों को ढूंढ कर भोजन करा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/women-living-on-the-plateau-reached-the-city-council-for-food-127151177.html
No comments:
Post a Comment