Wednesday, April 1, 2020

पार्सल स्पेशल ट्रेन शुरू हुई, इटारसी से बीना अाैर भाेपाल से खंडवा चली


इटारसी। पश्चिम मध्य रेल भोपाल ने लाॅकडाउन में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति हेतु बुधवार से पार्सल ट्रेन शुरू की। रेल प्रशासन ने खाद्य सामग्री एवं अन्य अावश्यक वस्तुओं के लिए चिह्नित रुट पर ट्रेन चलाई, जिसमें दाे ट्रेनें इटारसी से हाेकर निकलीं। पहले दिन इन ट्रेनाें में काेई बुकिंग नहीं हुई। बुकिंग अाॅफिस में लाॅकडाउन के पहले से रखी हरदा की एक बाइक पहुंचाई। पहली ट्रेन 00175-00176 इटारसी-बीना वाया कटनी सुबह 7 बजे प्लेटफार्म 3 से रवाना हुई। दूसरी ट्रेन भाेपाल-खंडवा पार्सल स्पेशल ट्रेन थी। यह ट्रेन प्लेटफार्म-2 से सुबह 11 बजे खंडवा के लिए निकली। पार्सल स्पेशल ट्रेन 2-2 काेच की थी। पहले दिन इटारसी से काेई बुकिंग नहीं हुई। अब यही ट्रेन 2 अप्रैल काे वापस हाेगी। बीना से इटारसी अाने वाली पार्सल स्पेशल रात 9 बजे इटारसी पहुंचेगी अाैर खंडवा से चलकर भाेपाल काे जाने वाले पार्सल ट्रेन इटारसी में 11.35 काे अाएगी अाैर 11.50 काे भोपाल जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-parcel-special-train-started-bina-from-itarsi-and-khandwa-from-bhaepal-072633-6955792.html

No comments:

Post a Comment