Tuesday, April 7, 2020

जरूरतमंदों को बांट रहे भोजन के एक हजार पैकेट


आलोट | कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन खत्म होने में सात दिन बचे हैं। प्रशासन के साथ नगर के समाजसेवी भी जरूरतमंदों की मदद में अपनी सहभागिता दिखा रहे हैं। नगर की विवेकानंद विचार मंच, दक्षिणेश्वरी गैस एजेंसी, महावीर व्यायामशाला, अंजुमन सदर के साथ कई आमजन राहत सामग्री बांट रहे हैं। प्रतिदिन नगर में भोजन के एक हजार से अधिक पैकेट बांटे जा रहे हैं। एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी ने बताया जरूरतमंदों को सामग्री बांटी जा रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों से राहत कार्य में जुड़ने का आव्हान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-one-thousand-packets-of-food-are-distributed-to-the-needy-063509-6992687.html

No comments:

Post a Comment