Friday, April 3, 2020

पीपीई किट बगैर जवान की तैनाती नहीं करें : डीजीपी

संक्रमित इलाकों में तैनात जवानों को पर्सनल प्रोटक्टिव इक्विप्मेंट (पीपीई) किट दें। उनके लिए सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था करें। किसी भी जवान को बिना किट के इलाके में तैनाती नहीं दी जाए। उनके स्वास्थ्य का भी समय-समय पर परीक्षण कराएं। उनकी व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कोई कमी न हो, इसका ख्याल रखा जाए। यह निर्देश शुक्रवार को डीजीपी विवेक जौहरी ने आईजी और डीआईजी को दिए। डीजीपी कानून व्यवस्था का हाल जानने के लिए इंदौर आए थे। वे सबसे पहले जूनी इंदौर थाने पहुंचे। यहां कर्मचारियों से मुलाकात की। फिर पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों से बात की। इसके बाद छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के टाट पट्‌टी बाखल पहुंचे। यहीं पर डॉक्टरों पर पथराव किया गया था।

उन्होंने यहांपूरी सुरक्षा व्यवस्था को जांचा और पथराव करने वालों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीजीपी रानीपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने महिला सुरक्षा कर्मियों व डॉक्टरों से चर्चा की। उन्होंने कहा- हमारे लिए यह चुनौतीभरा समय है। इसलिए हम जिस भी संक्रमित इलाके में ड्यूटी करें। वहां खुद को सुरक्षित रखें। संक्रमण से खुद कोबचाते हुए हमें जनता के लिए काम करना है। आप को किसी भी तरह की कोई भी सुविधा या दुविधा हो तो अधिकारियों से कहें,वहीं सोशल डिस्टेंस के साथ खुद को सैनिटाइज करते रहें। गर्म पानी पिएं और खुद के साथ परिवार को भी बचाएं।

कोई भी स्वास्थ्य समस्या हो तो छिपाएं नहीं, तुरंत बताएं
उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों को भी किसी तरह की कोई स्वास्थ्य जनक समस्या हो रही हो तो बताएं, ताकि समय पर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या को छिपाए नहीं। ये ना सोचें कि कल बताएंगे, क्योंकि ये समय काफी मुश्किल है। इसके बाद डीजीपी हाथीपाला, खजराना पहुंचे। उनके साथ आईजी विवेक शर्मा, डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र के अलावा एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी भी थे।

जूनी इंदौर थाना प्रभारी की हालत में सुधार
डीजीपी ने कहा की जूनी इंदौर टीआई को कोरोना संक्रमण के कारण अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनका बेहतर उपचार चल रहा है। अब उनका स्वास्थ्य भी ठीक हो रहा है। यह अच्छा संकेत है। जल्द ही टीआई ड्यूटी पर भी लौट आएंगे। वहीं थाने के जवानों को क्वारेंटाइन कर उनकी समय-समय पर जांच कराई जा रही है।

अरबिंदो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा कड़ी, बनाई अस्थायी चौकी

अरबिंदो हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा कड़ी करने के लिए वहां अस्थायी चौकी बनवाई है। यहां एक सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबलों का बल तैनात किया गया है। इसके अलावा अस्पताल के सुरक्षा गार्ड व मेन गेट पर भी आने-जाने वाले हर व्यक्ति की विशेष चेकिंग होगी। यह बात शुक्रवार को हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी ने कही। उन्होंने बताया जिन इलाकों को क्वारेंटाइन किया है, वहां कई लोग चुपचाप या मेडिकल कारण बताकर भाग रहे हैं। इसलिए जिन संक्रमितों को आइसोलेशन के लिए रखा गया है, वहां सुरक्षा कड़ी की जा रही है। यहां आइसोलेशन के मरीज को पुलिस अनुमति के बिना आने-जाने नहीं दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीजीपी कानून व्यवस्था का हाल जानने के लिए इंदौर आए थे। वे सबसे पहले जूनी इंदौर थाने पहुंचे। यहां कर्मचारियों से मुलाकात की। फिर पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों से बात की। इसके बाद छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के टाट पट्‌टी बाखल पहुंचे। यहीं पर डॉक्टरों पर पथराव किया गया था।  


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/do-not-deploy-jawans-without-ppe-kit-dgp-127100937.html

No comments:

Post a Comment