Tuesday, April 7, 2020

पूरा शहर लाॅकडाउन, दवा अाैर दूध की दुकानाें काे रहेगी खोलने की अनुमति


शहर बुधवार से पूरी तरह लाॅकडाउन हाेगा। इसमें सिर्फ मेडीकल अाैर दूध की दुकानाें काे खाेलने की अनुमति हाेगी, सब्जी वार्ड में ही उपलब्ध हाेगी अाैर किराना हाेमडिलेवरी के माध्यम से ग्राहक काे प्राप्त हाेगा। इसके बाद भी यदि काेई वाहन चालक सड़काें पर बिना किसी अावश्यक कार्य के वाहन दाैड़ाते नजर अाया ताे उसके वाहन काे जब्त कर लिया जाएगा। अस्पताल अाने-जाने वालाें काे छूट रहेगी। यह अादेश एसडीएम हरेंद्र नारायण ने मंगलवार काे
जारी किए।

मोहल्ले में मिलेगी सब्जी

गांधी मैदान, सूखा सराेवर अाैर लाल मैदान पर लगने वाला सब्जी बाजार अब बंद रहेगा। शहर के लोग सब्जी के लिए परेशान न हाें इसके लिए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सब्जी व्यापारी ठेले पर सब्जी बेचने के लिए गली माेहल्ले में जाकर सब्जी बेंच सकेंगे। इनसे सब्जी खरीदी जा सकती है। लोग ठेले पर भीड़ न लगाएं दूरी बनाकर ही सब्जी खरीदें।

कैंसे िमलेगा किराना

बाजार में किराना दुकान से ग्राहक काे सामान नहीं दिया जाएगा। ग्राहक काे हाेम डिलेवरी के माध्यम से किराना उपलब्ध कराया जाएगा। जिस किसी काे भी किराना चाहिए तो वह उसे हाेम डिलेवरी के माध्यम से किराना दुकानदार के माध्यम से मंगाया जा सकता है। काेई भी दुकानदार हाेम डिलेवरी के लिए अाॅनलाइन या फाेन पर बुकिंग कर सकता हैं और घरों में सामान डिलेबर कर सकता है।

इसके लिए किराना दुकानदार के पास एसडीएम कार्यालय से जारी हाेम डिलीवरी का कार्ड पास में हाेना चाहिए। यदि किसी दुकानदार के पास हाेम डिलेवरी का कार्ड नहीं है ताे वह एसडीएम कार्यालय जाकर बनवा
सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-the-entire-city-will-be-allowed-to-open-lockdown-medicine-and-milk-shops-072602-6992075.html

No comments:

Post a Comment