Friday, April 3, 2020

ले. ज. करिअप्पा ने वन काेर के मुखिया का कामकाज संभाला


लेफ्टीनेंट जनरल सीपी करिअप्पा ने सेना के गौरवमय मुख्यालय वन कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग के रूप में शुक्रवार को कामकाज संभाल लिया। उन्होंने मथुरा कोर की कमान लेफ्टीनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर से ली, जिनके नेतृत्व में 1 कोर ने सैन्य कौशल मे उच्च कीर्तिमान स्थापित किए। ले.ज. करिअप्पा नेशनल डिफेंस अकेडमी और इंडियन मीलिट्री अकेडमी के पूर्व छात्र रहे हैं, जिन्होंने राजपूताना राइफल्स की चौथी बटालियन मे 9 जून, 1984 को कमीशन प्राप्त कियाl

उन्होंने युद्धकला, युद्ध अभ्यास और काउंटर टेररिज्म कौशल में महारत हासिल की हैl उन्होंने विभिन्न कमांड, सेना प्रशिक्षण संस्थान तथा स्टाफ पदभार (अपॉईंटमेंट्स) के रूप में सराहनीय कार्य किए हैं। उन्हें सेना की बारीकियां, सैन्य ऑपरेशन तथा रणनीति में विशेष अनुभव हासिल है। वह डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कॉलेज और यूनाइटेड स्टेट आर्मी वार कॉलेज के भी भूतपूर्व छात्र रह चुके हैं। वे दर्शनशास्त्र में रक्षा अध्ययन तथा प्रबंधन और युद्ध कौशल अध्ययन में स्नातकोत्तर हैं। वे माउंटेन डिवीजन और एक इंफेंट्री ब्रिगेड की कमान का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने सैन्य शांति सेवा फोर्स मेजाम्बिक (अफ्रीका) और इराक-कुवैत में भी कार्य किया है। मुख्यालय 1 कोर की कमान संभालने से पूर्व वे भारत के प्रेसिडेंट, नई दिल्ली में सैन्य सेक्रेटरी के रुप में पदस्थ थेl

श्री करिअप्पा ने कमान संभालने पर सभी रैंको को जोश, उत्साह के साथ काम जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए टीम को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर 5वीं सशस्त्र सेना के दिग्गजों के दिवस को चिह्नित करने के लिए, जनरल ऑफिसर कमांडिंग स्ट्राइक वन, लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया और कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि दी। मथुरा और आस-पास के क्षेत्रों में सेना, वायु सेना और नौसेना के पूर्व सैनिकों ने सेवानिवृत्ति के बाद भी माल्यार्पण किया।

लेफ्टीनेंट जनरल करिअप्पा को वन कोर की कमान सौंपते ले.ज. भिंडर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news take h cariappa takes over as chief of one kare


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-take-h-cariappa-takes-over-as-chief-of-one-kare-071018-6966372.html

No comments:

Post a Comment