स्वास्थ्य विभाग की नर्स एवं आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बाहर से आने वालों का सर्वे किया। संजय नगर एवं गोकुलपुरी वार्ड मैं नर्स ज्योति मालवीय एवं स्वाति धुर्वे, अंजू यादव आशा कार्यकर्ता मंजू यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा घर घर जाकर संपर्क किया गया। इस दौरान सोशल दूरी बनाकर रखा जाए किस बात का और अपने हाथों को प्रत्येक 2 घंटे में साबुन से धोकर ही शरीर के अंगों को छुआ जाये इस बात की समझाइश दी गई। अपने घरों में ही रहकर शासन के नियमों का पालन करें और और बाहर से आने वालों की सूचना अपनी आंगनबाड़ी केंद्र या 104 नंबर पर तुरंत देवें जिससे उसकी जांच हो सके इस बात पर ध्यान रखते हुए पूरे वार्ड में यह अभियान चलाया जा रहा है।
होशंगाबाद। घर-घर जाकर सर्वे करतीं नर्स अाैर अाशा कार्यकर्ता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-nurse-and-asha-workers-went-door-to-door-survey-of-people-coming-from-outside-071203-6955764.html
No comments:
Post a Comment