Monday, April 20, 2020

लॉकडाउन में बिना परमिशन खुलीं दुकानें, 5 को किया सील

ईसागढ़ में लॉकडाउन में जिन दुकानों को खुलने की परमिशन नहीं थी वे भी खुल गई। ऐसी 5 दुकानों को एसडीएम ने निरीक्षण के दाैरान सील कर दिया। साथ ही उन्होंने सभी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस आैर लॉकडाउन का पालन किए जाने के निर्देश भी दिए।
एसडीएम ब्रजबिहारी श्रीवास्तव ने गहोरा रोड पर अग्रवाल ट्रेडर्स की थोक कोल्डड्रिंक दुकान, गैस रिपेयरिंग की नरेश योगीराज, ढाकोनी में दामोदर केवट टेलर की दुकान पर बिना सर्टिफिकेट क्लिनिक चला रहे थे रामेश्वर जाट,
सागर सिंह मेडिकल थोक का लाइसेंस है लेकिन रिटेल में दवा बेच रहे थे। इनके पास कोई दस्तावेज नहीं था।
इन दुकानों को सील कर दिया। इस मौके पर एसडीएम ब्रजबिहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार वायएस तोमर, गजेंद्र लोधी, थाना प्रभारी दीपक यादव, नायब तहसीलदार अनिल शर्मा माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shops opened without permission in lockdown, 5 sealed


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/shops-opened-without-permission-in-lockdown-5-sealed-127207935.html

No comments:

Post a Comment