बाबई के बीकाेर गांव में शुक्रवार की सुबह 12 फीट उंची छत से नीचे गिरी दाे बहनांे मंे से गंभीर घायल तनु राजपूत (2) का इलाज हरदा बायपास राेड स्थित अस्पताल मंे चल रहा है। उसके सिर में 5 बड़े फ्रेक्चर अाए हैं। शनिवार काे उसकी अांखाें के पास सूजन बढ़ी है। वहीं शरीर एक्टिव है। डाॅक्टराें ने उसे 72 घंटे के लिए निगरानी मंे रखा है। वहीं सोहागपुर विधायक भी घायल बालिका के परिजनों से मिलने पहुंचे। अस्पताल से जुड़े मनाेज सारन ने बताया कि बच्ची तनु का शरीर एक्टिव है लेकिन उसने अभी तक अांखे नहीं खाेली है उसकी अांखाें के पास सूजन अाई है। डाॅक्टराें ने उसे अपनी माॅनिटरिंग में रखा है।
गाैर तलब है शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे बीकाेर गांव में दाे बहने छत पर खेल रही थी। बड़ी बहन खुशबू की गाेद में तनु बैठी थी,लेकिन अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा अाैर वह 12 फीट छत से नीचे गिर गई। जिसमंे खुशबू की माैत हाे गई अाैर तनु का इलाज जारी है।
**
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-swelling-near-tanu39s-eyes-will-remain-under-observation-for-72-hours-063707-6974081.html
No comments:
Post a Comment