Saturday, April 25, 2020

समाजसेवी महिलाओं ने 71 परिवारों को दिया राशन, सोशल डिस्टेंस का भी किया पालन

कोरोना काल में लॉक डाउन के कारण कई परिवारों के काम धंधे बंद हो गए हैं और रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए अग्रवाल महिला मंडल की महिलाओं ने आगे आकर आपसी सहयोग से लगभग 71 परिवारों को घर-घर जाकर राशन किट दी। इस किट में आटा, चावल, दाल, शक्कर, तेल और नमक आदि सामग्री दिया जा रहा है। इस काम में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सुषमा सिंघल, सुमन सिंघल, मंजू गोयनर, राधा सिंघल, कृष्णा बंसल, मंजू गोयल, सीमा बंसल, निशा बंसल, उमा सिंघल, ममतेश सिंघल, सुनीता गर्ग, नीलम मंगल, रजनी गोयल, ज्योति बंसल, सुमन गोयनर, रजनी बंसल, विद्या देवी आदि महिलाओं ने सहयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Social workers gave ration to 71 families, also followed social distance


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/social-workers-gave-ration-to-71-families-also-followed-social-distance-127241686.html

No comments:

Post a Comment