ग्वालियर| बुध ग्रह 7 अप्रैल को कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध का यह राशि परिवर्तन मंगलवार को दोपहर 2.19 बजे होगा। इसके बाद बुध ग्रह 25 अप्रैल को तड़के 02.34 बजे तक इसी राशि में रहेंगे। इस गोचर के दौरान बुध अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं| इसके कारण इनका नकारात्मक प्रभाव व्यापार जगत पर अधिक देखने को मिलेगा। बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का मूल कारक माना जाता है। संचार कुशलता को बुध काफी हद तक प्रभावित करते हैं। तकनीकी क्षेत्रों में भी बुध के परिवर्तन से बदलावों की संभावना जताई जाती है। बुध ग्रह के नीच राशि मे परिवर्तन से व्यापार जगत में उथल-पुथल होगी। व्यापार में वस्तुओं के भाव बढ़ेंगे। खासकर व्यापारी वर्ग को इस गोचर काल के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके कर्म आपके हाथ में हैं। यह ऐसा समय है जब आपको अपनी मेहनत को दोगुना करने की जरुरत है। नौकरी करने वाले जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-mercury-will-transit-in-pisces-from-aquarius-on-7th-071111-6966349.html
No comments:
Post a Comment