Saturday, April 25, 2020

जज्बा: परिवारजनों के साथ मिलकर सिल रही हैं कपड़े के मास्क, अब तक 600 बांटे

देश में लॉक डाउन के चलते जरूरतमंदों की मदद करने व लोगों को जागरूक करने के इस कार्य में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं, नगर पालिका की पूर्व एल्डरमेन किशोरी गुप्ता अपने पुत्र, पुत्री व परिवार जनों की सहायता से कपड़े के मास्क सिलने में जुटी हुई हैं।
उन्होंने कपड़े के तैयार मास्क न केवल अपने आसपास के लोगों को बल्कि पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य कर्मियों को भी निशुल्क उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वह 600 से अधिक मास्क सिलकर निशुल्क बांट चुकी हैं और मास्क सिलने का कार्य अभी भी जारी है। किशोरी गुप्ता का कहना है कि उनको इस कार्य की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली है। साथ ही मेडिकल स्टोर्स पर जब उन्होंने मास्क की कमी देखी तो उनके दिमाग में घर पर ही मास्क सिलने का विचार आया, उनका आशा गुप्ता, अनिता गुप्ता, रोहित गुप्ता सहयोग कर रहे हैं।

महिलाएं बना रहीं मास्क
पोरसा| काेराेना वायरस से बचाव के लिए महिलाएं मास्क बना रही हैं जो नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र मुरैना के समन्वयक राकेश सिंह तोमर के निर्देशन में यह कार्य भूमिजा महिला मंडल की महिलाएं कर रही हंै। मिथिलेश तोमर, अनीता जादौन, सलोनी जादोन, शालू भदाैरिया, पूजा गजरेलिया आदि मास्क बना कर घर घर बांट रही हैं।
10 दुकानाें से लोगों को बांटा जा रहा राशन
पाेरसा| शहर की सभी 10 राशन दुकानाें से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है, जिसमें बारी-बारी से उपभोक्ताओं को बुलाकर खाद्यान्न दिया जा रहा है, जिससे भीड़ न हो। वार्ड क्रमांक 5 की सीमा गुप्ता ने बताया हमें 40 किलो चावल निशुल्क मिला है। वार्ड क्रमांक 1 के रमजान खां ने बताया कंट्राेल पर कर्मचारियों ने नियम अनुसार हमें नि:शुल्क राशन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sentiment: Clothes masks are stitched together with family members, so far distributed 600


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/sentiment-clothes-masks-are-stitched-together-with-family-members-so-far-distributed-600-127241683.html

No comments:

Post a Comment