प्रशासनिक रिपोर्टर, ग्वालियर। कोटेश्वर मंदिर से किलागेट तक सड़क चौड़ी करने के लिए कार्रवाई लॉकडाउन खत्म हाेने के बाद शुरू होगी। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा किए जाने के लिए 502 संपत्तियां अतिक्रमण की कार्रवाई के दायरे में हैं। इन संपत्तियों पर फरवरी में लाल निशान लगाए गए थे। इसके बाद लाेगाें काे खुद चिन्हित अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी दिया जा चुका है। वहीं स्थानीय लोगों ने इन नोटिसों को मनमाना बताते हुए कलेक्टर व एसडीएम के यहां ये आपत्ति लगाई है कि 2011 में जिन संपत्तियों को सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ा गया था, उन्हीं को अब फिर नोटिस दे दिए गए हैं जबकि, उस वक्त कार्रवाई से बचे लोगों को आज भी इसकी जद में नहीं लाया गया।
कोरोना के मरीज न बढ़ें इसलिए चितौरा व बेहट में भी बनाए चेकपोस्ट
ग्वालियर| कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या न बढ़े इसके लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दो और चेकपोस्ट बना दिए हैं। जिला प्रशासन को कुछ अफसरों के माध्यम से इस तरह की खबर मिली थी कि दतिया, भिंड व उत्तर प्रदेश की सीमा से आने वाले कुछ लोग बेहट व चितौरा से प्रवेश कर रहे हैं। अभी दूसरे राज्यों व जिलोंं से शहर में आने वाले लोगों की जांच महाराजपुरा, बरैठा टोल नाका, निरावली तिराह मुरैना टोल नाका, मोहना, बेला की बावड़ी, विक्की फैक्टरी अाैर दतिया-डबरा बॉर्डर पर सिंध नदी का पुल पर जांच की जा रही है। अब बेहट (प्रभारी-पुष्पा पुषाम एसडीएम) व चितौरा (प्रभारी-मधुलिका सिंह नायब तहसीलदार) में इसी तरह की जांच होगी। व्यक्ति में कोरोना से संबंधित लक्षण पाए जाने पर उसे 14 दिन क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।
लाॅकडाउन खत्म हाेने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी
कोटेश्वर मंदिर से घासमंडी होते हुए किलागेट तक की सड़क चौड़ी किए जाने के लिए सीमांकन हो चुका है और संपत्तियों पर निशान भी लग गए। लोगों ने जो आपत्ति जताई है, लॉकडाउन के बाद उन आपत्तियों का निराकरण कर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप तोमर, एसडीएम
{उपनगर ग्वालियर में नौमहला, घासमंडी, बाबा कपूर अाैर किलागेट तक की सड़क को चौड़ा किए जाने की पहली प्लानिंग और कार्रवाई 2011 से शुरू हुई। उस वक्त इसके लिए तोड़फोड़ भी हुई, लेकिन सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हो पाया। जो अब तक ऐसा ही है और अब फिर सड़क चौड़ीकरण के लिए लाल निशान लग गए हैं।
{फरवरी में जिला प्रशासन अाैर नगर निगम की टीम ने कोटेश्वर मंदिर से नौमहला, घासमंडी अाैर बाबा कपूर होते हुए किलागेट तक सीमांकन कर 502 संपत्तियों पर निशान लगाए थे। यहां कोटेश्वर मंदिर से घासमंडी तक 15 मीटर और घासमंडी से किलागेट तक 12 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जानी है।
{ सीमांकन के दौरान निशान लगाए जाने का लोगों ने विरोध किया था और अब कलेक्टर व एसडीएम के यहां संपत्ति के मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज लगाकर आपत्ति लगाई है कि निजी संपत्ति बिना मुआवजा दिए न तोड़ी जाए। इसके साथ ही जिनके यहां 2011 में सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़फोड़ हुई थी, वहां अब कोई कार्रवाई न हो।
{ जिला प्रशासन ने निशान लगाए जाने के बाद नोटिस भी दिए हुए हैं, मगर कोरोना वायरस के कारण कार्रवाई रुक गई। अब लॉकडाउन खुलने के बाद आपत्तियों का निपटारा करने के लिए क्षेत्र में फिर सर्वे किया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई की तैयारी की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-koteshwar-to-kilagat-502-properties-under-the-purview-of-the-action-road-widening-work-will-be-done-after-the-lockdown-is-over-071612-6984268.html
No comments:
Post a Comment