लगातार चाैथे दिन शहर में दिन के तापमान में इजाफा हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.5 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि यदि दाेपहर 2 बजे बादल नहीं छाए हाेते ताे अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता था। हालांकि सुबह 5:30 से दाेपहर 11 :30 बजे तक ही तापमान 13.6 डिग्री बढ़ चुका था। रात का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में तपिश और बढ़ेगी। मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। तीन दिन बाद मौसम बदलने से राहत मिल सकती है।
25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दक्षिण कर्नाटक से लेकर दक्षिण पश्चिम मप्र तक ट्रफ लाइन बनी है। इससे अाई थाेड़ी नमी के कारण दाेपहर में बादल छाए। इस वजह से ही कुछ देर के लिए पारे की चाल धीमी हाे गई थी। दिन में 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इस वजह से भी तापमान ज्यादा नहीं बढ़ सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/due-to-cloud-cover-in-dapehar-the-movement-of-mercury-stopped-3970-temperature-reached-127163686.html
No comments:
Post a Comment