पड़ोसी जिले झालावाड़ के पिड़ावा कस्बे में कोरोना के 9 मरीज मिलने के बाद खिलचीपुर अनुभाग के चार माचलपुर, जीरापुर, छापीहेड़ा और खिलचीपुर को पांच दिन के लिए टोटल लॉक डाउन किया है। पहले दिन इन शहर को पूरी तरह से बंद कर रखा है। इन चारों शहर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक दूध की सप्लाई की गई। वहीं चारों जगह दिन के समय मेडिकल खुले रहे। इस दौरान सब्जी, किराना सहित अन्य प्रतिष्ठान बंद रखे गए। इस टोटल लॉक डाउन के दौरान बाहर से आने वाले लोगों को शहरों में प्रवेश नहीं होने दिया।
दूध देने के बाद लोगों काे बाहर निकाला गया। वहीं मेडिकल पर जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। चारों शहर की सीमाएं पूरी तरह से सील की गई। इस दौरान गली मोहल्ले की छोटी सड़कों पर भी बेरीकेड्स लगाए ताकि लोग इनके माध्यम से शहर में प्रवेश नहीं कर सके। इन चारों जगह दिनभर पुलिस की गश्त जारी रही।
छापीहेड़ा:गली को हाथठेला खड़ा करके और बोर्ड लगाकर इस तरह किया बंद।
जीरापुर:नगर में ऐसा सन्नाटा रहा। इमरजेंसी सेवा से जुड़े लोगाें को छोड़ कोई नहीं निकला।
खिलचीपुर: सुबह दूध वाले के वाहन रोके तो वे पैदल होम डिलेवरी करके चले गए।
माचलपुर:इस तरह से बेरिकेड्स लगाकर की नगर की नाकाबंदी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/got-milk-for-2-hours-on-the-first-day-medical-stores-open-in-the-day-127144870.html
No comments:
Post a Comment