Tuesday, March 3, 2020

112 साल पुराना गंज पुल 6 घंटे में किया जमींदोज, बेरीकेड्स लगाकर रोका ट्रैफिक, दो माह में बनेगा


गुरुद्वारा रोड पर बने हाथी नाले पर बने 112 साल पुराने गंज पुल काे पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार काे अचानक पोकलेन मशीन से ताेड़ना शुरू किया। इस पुल काे दोपहर से शाम तक 6 घंटे में जमींदोज कर दिया गया। अब इसकी जगह दाे माह में नया पुल बनाया जाएगा। अचानक पुल तोड़ने का काम शुरू होने के कारण बड़े वाहन काे दोनों ओर रुक गए, लेकिन पैदल राहगीर और साइकिल सवार जान जोखिम में डालकर, टूटते हुए पुल के ऊपर बची हुई मजबूत जगह से दूसरी ओर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी ने पुल तोड़ने की तारीख ताे एक महीने पहले बताई थी लेकिन अाज एक माह बाद अचानक तोड़फोड़ शुरू करवा दी।

दोपहर 12 बजे पुल पर मशीनें चलानी शुरू की। अचानक काम शुरू होने की सूचना मिलते ही बीएसएनएल के कर्मचारी अपने केबल हटाने के लिए पुल पर पहुंचे। पाइपों के भीतर से डाले गए केबल आनन- फानन में निकालकर शिफ्ट करवाए। गनीमत यह थी की पुल में से निकली गई पेयजल पाइप लाइन पहले ही नपा ने निकलवा ली थी।

लापरवाही : जान जोखिम में डालकर टूटते पुल के बीच से निकले साइकिल सवार और राहगीर

पुल के दोनों ओर तारीख लिखकर दी जा सकती थी सूचना

पीडब्ल्यूडी ने ठेका तो दे दिया लेकिन इस काम पर पीडब्ल्यूडी काम शुरू करवाने पर कोई नियंत्रण नहीं था। पिछले साल मार्च 2019 में वर्क आर्डर कर दिए थे, लेकिन पीडब्ल्यूडी काम शुरू नहीं करवा सकी। पिछले एक महीने से भास्कर में लगातार इस लापरवाही और वाहन चालकों की जान के खतरे का मामला उठाए जाने पर डिस्मेंटल का काम शुरू करवाने की बात कही लेकिन तारीख तय नहीं की। सवाल यह है कि यदि 3 मार्च को ताेड़ना था ताे इसकी सूचना क्याें नहीं लगाई। जबकि इस सड़क पर बेहद तेज रफ्तार से वाहन आते-जाते हैं।

पेयजल सप्लाई नहीं होगी प्रभावित, पहले कर दी डायवर्ट

पुल में से नपा की पुलिस ग्राउंड पानी टंकी की मेन सप्लाई पाइप लाइन गुजरी थी। पुल ताेड़ने के पहले ही नपा ने पाइप लाइन डायवर्ट कर समीप ही से गुजरी दूसरी पाइप लाइन से जोड़ दिया। इस तरह पुलिस लाइन्स टंकी से शनि मंदिर और गंज क्षेत्र में पानी सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।

एसडीअाे यातायात काे पुल ताेड़ने की सूचना दे दी थी


- डीसी बरेले, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी

सूचना पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे


- संदीप सुनेश, यातायात प्रभारी

बैतूल। पोकलेन मशीन से हाथी नाले पर बने पुल को तोड़ते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news 112 year old ganj bridge done in 6 hours traffic stopped by planting barricades will be built in two months


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-112-year-old-ganj-bridge-done-in-6-hours-traffic-stopped-by-planting-barricades-will-be-built-in-two-months-064509-6770960.html

No comments:

Post a Comment