Tuesday, March 3, 2020

सिविल सर्जन ने 1 नर्स को जारी किया नोटिस, ब्लड बैंक कर्मी को दी चेतावनी


व्यवस्था बदली: अब वार्डों भर्ती मरीजों का पलंग पर ही लिया जाएगा ब्लड सैंपल

जिला अस्पताल के वार्डों से ब्लड सैंपल नहीं लेने और मरीजों को स्वयं ब्लड बैंक जाकर सैंपल देने की खबर भास्कर में 3 र्माच को प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को सिविल सर्जन डाॅ. प्रदीप धाकड़ ने निरीक्षण किया। इस मामले में नर्स शांति साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं ब्लड बैंक स्टाफ को चेतावनी दी है।

वहीं व्यवस्था में बदलाव करते हुए कहा कि अब भर्ती मरीजों के सैंपल स्टाफ नर्स लेकर पहुंचाएंगी। डॉ. धाकड़ ने ब्लड बैंक के स्टाफ को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि जब 400 यूनिट ब्लड उपलब्ध है तो जिस मरीज को जरूरत हो, उसे जल्द दिया जाना चाहिए।

मरीजों को खुद पलंग से उठकर ब्लड बैंक आना पड़ रहा है जो गलत है। मरीज के ब्लड बैंक आने और सैंपल जांच के लिए देकर जाने के बावजूद उस तक ब्लड नहीं पहुंच रहा है जो कि गलत है। जब जांच पूरी हो जाए तो ब्लड बैंक के स्टाफ को मरीज के वार्ड तक इसे पहुंचाना सुनिश्चित करें। केवल ब्लड की जांच करने और स्टॉक करने का कोई मतलब नहीं, यदि वह ब्लड मरीज तक जरूरत पर पहुंच ही नहीं रहा है। रिकाॅर्ड देखकर उन्होंने दो दिन में दिए गए ब्लड की जानकारी ली तो पता चला कि सोमवार को ब्लड बैंक से केवल 11 यूनिट और मंगलवार को सिर्फ 15 यूनिट ब्लड दिया। 374 यूनिट ब्लड अब भी स्टॉक में है। इसका मतलब ब्लड देने में लापरवाही हो रही है। महिला सर्जिकल वार्ड की स्टाफ नर्स शांति साहू को इस मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। वहीं ब्लड बैंक के स्टाफ को चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में सामने तो वेतन रोकने और सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी।

**


- डॉ. प्रदीप धाकड़, सिविल सर्जन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-civil-surgeon-issues-notice-to-1-nurse-warns-blood-bank-worker-064506-6770959.html

No comments:

Post a Comment