Friday, January 3, 2020

संगीतमय भागवत कथा कल से, महिलाओं ने घर-घर बांटे पर्चे

ब्यावरा| शहर थाना परिसर स्थित सांई मंदिर परिसर में अागामी 5 जनवरी से आयोजित की जाने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए राधा रानी सरकार महिला मंडल की महिलाएं शहर में घर- घर जाकर लोगों को पर्च बांटकर कथा में शामिल होने के न्यौता दे रही है। दोपहर एक से शाम 4 बजे तक चलने वाली इस कथा का वाचन प्रीतम शरण महाराज उज्जैन वाले करेंगे। रविवार सुबह 10 बजे शहर के पुराने एबी रोड स्थित बालाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। ये शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर कथास्थल सांई मंदिर परिसर पहंुचेगी, यहां कलश स्थापना के बाद भागवत का वचन शुरू किया जाएगा। कथा की तैयारियां आरंभ कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-musical-bhagwat-katha-from-yesterday-women-distributed-leaflets-from-house-to-house-065513-6310122.html

No comments:

Post a Comment