Friday, January 3, 2020

पत्थर मारने वाले दो आरोपियों को एक साल की सजा

पत्थर मारने वाले दो आरोपियों को एक साल की सजा

खरगोन |
बिस्टान क्षेत्र में एक साल पहले बैल पकड़वाने की बात को लेकर विवाद व मारपीट करने वाले दो आरोपियों को एक साल की सजा हुई है। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अमरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया 11 अगस्त 2017 को रवि पिता शिवराम सोनी अपने दोस्त बंटी प्रजापत के साथ बन्हेर से बिस्टान जा रहा था। दोनों ही खरगोन बिस्टान नाके के पास पहुंचे। यहां उन्हें देखकर बिस्टान निवासी शिव पिता संतोष ने रवि को अपशब्द कहे। इस दौरान शिव ने रवि को सिर पर पत्थर उठाकर मार दिया। जिससे रवि को चोट आईं। बीच-बचाव करने उसका दोस्त बंटी आया तो आरोपी शिव के दोस्त कुंज पिता सुभाष ने पत्थर मार दिया। साथ ही दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस थाना बिस्टान में जांच हुई। इस दौरान दोनों आरोपियों को एक-एक साल की सजा व 1500-1500 रुपए का जुर्माना किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-two-accused-for-stoning-were-sentenced-to-one-year-065512-6310465.html

No comments:

Post a Comment