Wednesday, January 1, 2020

जांगरवा में बैकवाटर किनारे दिखा मगरमच्छ

बड़वानी.नर्मदा घाटी के सरदार सराेवर बैकवाटर क्षेत्र ग्राम जांगरवा में बुधवार को करीब 14 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। मगरमच्छ का वजन 60 से 65 किलो बताया जा रहा है। अचानक इतना बड़ा मगर देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।

नर्मदा किनारे बैक वाटर क्षेत्र में पहले भी अजगर व मगरमच्छ निकले हैं। आए दिन अजगर व मगरमच्छ निकलने से नर्मदा किनारे के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही वे दहशत हैं। नर्मदा का जलस्तर कम होने लगा है। वहीं जानवरों के बाहर निकलने से ग्रामीणों को स्वयं व पशुओं की जान-माल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। पिछले दिनों राजघाट में तेंदुआ देखा गया था। नवंबर माह में वन विभाग के अमले ने भीलखेड़ा में बैकवाटर से अजगर का रेस्क्यू किया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जांगरवा में बैक वाटर किनारे मिट्‌टी के टीले पर आराम करता मगरमच्छ।


source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/crocodile-showing-backwater-shore-in-jangarwa-126411380.html

No comments:

Post a Comment