
कालापीपल| बीआरसी कालापीपल के द्वारा चलाए जा रहे नवाचार कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों में बच्चों को स्वेटर का वितरण किया जा रहा है। मोहम्मदपुर मछनई हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य मुकेश परमार ने बताया कि कक्षा पहली से कक्षा 9 तक के 60 बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया। ग्राम चार खेड़ी में माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक निधि तिवारी ने बताया कि शिक्षकों ने अपने व्यय से 37 बच्चों को स्वेटर का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्राम जंगी खेड़ी में 42 स्वेटर का वितरण किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-innovation-distribute-sweaters-to-children-in-different-schools-063043-6358461.html
No comments:
Post a Comment