Thursday, January 9, 2020

दुकानों के सामने वाहनों को खड़े करने पर नहीं लग रहा प्रतिबंध

नगर में नए बस स्टैंड के अलावा मुख्य चौराहों से लेकर बाजार में वाहनों को हर कहीं दुकानों के सामने खड़ा किया जा रहा है। इससे व्यापारी व आम लोगों को परेशानी होती है। इस परेशानी को लेकर बस स्टैंड के व्यापारी जिम्मेदारों को आवेदन दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

नगर में इंगेज पर चलने वाले निजी चार पहिया सवारी वाहनों को खड़ा करने के लिए एक निश्चित स्थान नहीं होने से नए बस स्टैंड पर नगर पालिका भवन के सामने बनी दुकानों के सामने वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। सुबह से शाम तक वाहन खड़े होने से दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी इसको लेकर नगर पालिका व पुलिस को आवेदन दुकानदारों ने दिया था। उस समय तो पुलिस कर्मियों ने दुकानों के सामने खड़े वाहनों को हटवा दिया था, लेकिन फिर से वहीं स्थिति बनने लगी है। इससे कई बार दुकानदारों व वाहन चालकों में विवाद की स्थिति बन चुकी है।

वाहन खड़ा करने नहीं है स्टैंड

नगर से ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले तीन पहिया व मैजिक वाहन वालों ने अपनी मनमर्जी के हिसाब से कई जगहों पर स्टैंड बना लिया है। इनमें भोपाल नाका, सिविल अस्पताल के सामने, पुराना बस स्टैंड व नया बस स्टैंड है। यहां पर सवारी वाहन वाले सुबह से ही अपने वाहनों को खड़ा कर सवारियों को लाने ले जाने का काम करते हैं। इससे जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-no-restrictions-on-erecting-vehicles-in-front-of-shops-063041-6358459.html

No comments:

Post a Comment