Wednesday, January 15, 2020

डिवाइडर पर पलटा कंटेनर, दबने से ड्रायवर की मौत, क्लीनर घायल

ब्यावरा| नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर की खंती में पलट गया। हादसे में ड्रायवर की दबने व स्टेयरिंग में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। घटना बुधवार सुबह 10.15 बजे एबी पर भोपाल बायपास स्थित मूंदड़ा पेट्रोल पंप के पास की है।

देहात थाना पुलिस ने बताया कि राजस्थान भिलवाड़ा के चरूखेड़ी का रहने वाला 50 वर्षीय चालक शिवसिंह पुत्र वंशीलाल कंटेनर से छत्तीसगढ़ के रायपुर टायर ले जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा गिरा। कंटेनर में दबने व स्टेयरिंग में फंसने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कंटेनर में सवार निर्भयसिंह घायल हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-reversed-container-on-divider-driver-dies-due-to-overpressure-cleaner-injured-070046-6405115.html

No comments:

Post a Comment