Wednesday, January 15, 2020

मेले में जेबकतरों ने काटीं कईं लोगों की जेब, 42 के मोबाइल चुराए, 14 पकड़ाए

ब्यावरा | मकर संक्रांति पर घुरेल मेें भरे मेले में घुसे चोर गिरोह ने कई श्रद्धालुओं की जेब काटकर नकदी सहित करीब 42 मोबाइल फोन चुरा लिए। श्रद्धालुओं की भीड़ में से कुछ लोगों ने अलग- अलग स्थानों से 14 चोरों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। हालांकि पुलिस पकड़े गए बदमाशों को सिर्फ संदिग्ध ही मान रही है।

सुठालिया थाना क्षेत्र के घुरेल के पशुपतिनाथ शिवालय पर 3 दिवसीय मेला आयोजित किया जा रहा है। यहां बुधवार को मेलेे में सुबह से ही दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच घुसे चोर गिरोह ने कई श्रद्धालुओं की जेब काटकर नकदी सहित मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। मेले के दौरान एक के बाद एक हुई जेब कटने व मोबाइल चुराने की घटनाओं के बीच लोगों ने अलग- अलग स्थानों से 14 लोगों को मोबाइल चुराने व जेब काटने हुए पकड़कर पहले पिटाई लगाई फिर मेला परिसर में ही बने अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र में पुलिस के हवाले कर दिया।

घुरेल गांव के कमलसिंह, बरखेड़ा के संतोष सिंह, सुठालिया के प्रदीप बंटी, राकेश, बद्रीलाल ने बताया कि आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया ।

संदिग्धाें काे बैठाया है

मेले में भीड़ ने 14 संदिग्धों को पकड़ा है। सभी संदिग्धों को सहायता केंद्र में बैठाकर रखा है। मेला खत्म होने के बाद रात को उनसे पूछताछ करेंगेे जिसके बाद ही की कार्रवाई तय होगी। मुकेश गौड़, थाना प्रभारी सुठालिया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-in-the-fair-pickpockets-cut-the-pockets-of-many-people-stole-42-mobiles-caught-14-070048-6405117.html

No comments:

Post a Comment