Saturday, January 11, 2020

पीटीए की मीटिंग में पालकाें को दिखाईं छमाही की काॅपियां

भौंरा| कन्या स्कूल भौंरा में शनिवार को पालक और शिक्षकों मीटिंग हुई। जिसमें पालकों को उनके बच्चे की शैक्षणिक जानकारी देकर स्कूल की अकादमी गतिविधियों से अवगत कराया। बच्चों की शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए पालकों से सुझाव लिए गए। शनिवार को हुई मीटिंग में कक्षा शिक्षकों ने पालकों से उनके बच्चों के संबंध में व्यक्तिगत चर्चा कर प्रमुखतः विद्यार्थी की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियां पालकों को दिखाई। शिक्षकों ने परिणाम की जानकारी देकर बताया कि विद्यार्थी को किस विषयों में अधिक अभ्यास की आवश्यकता है। इस मौके पर विद्यार्थी की शाला में उपस्थिति की स्थिति की जानकारी भी पालकों को दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BHORA News - mp news half year copies were shown to parents in pta meeting


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-half-year-copies-were-shown-to-parents-in-pta-meeting-065519-6374969.html

No comments:

Post a Comment