
बमीठा| थाना क्षेत्र के पन्ना रोड पर चुरारन गांव के पास नीलम ढाबा के सामने सड़क किनारे खड़ी एक कार पर राई भर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। मंगलवार काे दर शाम हुए इस हादसे में ट्रक पलटने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ निवासी महेंद्र सिंह अपनी स्विफ्ट कार पर सवार होकर सोमवार को पन्ना गए थे। वह मंगलवार शाम रनगुवां में अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने कार से जा रहे थे। चंद्रनगर की आगे ग्राम चुरारन में नीलम ढाबा पर शाम करीब साढ़े 7 बजे महेंद्र सिंह ने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और चाय पीने लगे। इसी दौरान चंद्रनगर की ओर से राई से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक आया और नीलम ढाबा के सामने खड़ी कार पर पलट गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-rye-laden-truck-overturns-on-car-parked-on-road-side-no-casualties-062529-6340013.html
No comments:
Post a Comment