गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे ट्रैफिक प्रभारी पीएनसी कंपनी के साथ रोड स्टड लगवाने के लिए सबसे पहले इंदिरा गांधी चौराहा पर पहुंचे। उसके बाद लहार रोड चौराहा और भारौली रोड चौराहा पर रोड स्टड लगवाए। इस दौरान यातायात प्रभारी नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड स्टड सड़क सुरक्षा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण है। साथ ही ये लाइटिंग हर राहगीर को आकर्षित करेंगी। इससे इन चौराहों की शोभा भी बढ़ेगी। यह लाइट रात में मनमोहक नजारा तो देते ही हैं साथ ही रोड पर डिवाइडर का काम भी करती हैं। लाइट लगने से यातायात में सुविधा मिलेगी और हादसे कम होने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-road-studs-installed-at-three-intersections-to-prevent-accident-incidents-062531-6340609.html
No comments:
Post a Comment