Tuesday, January 21, 2020

रघुवंशी समाज ने कहा- अयोध्या मंदिर निर्माण ट्रस्ट में रघुवंशी समाज का हो प्रतिनिधित्व

अयोध्या मंदिर निर्माण ट्रस्ट में रघुवंशी समाज को प्रतिनिधित्व दिलाने कलेक्टोरेट परिसर में नारेबाजी करते हुए रघुवंशी समाज के लोग।

कलेक्टोरेट में समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया

अशोकनगर | अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट में रघुवंशी समाज का प्रतिनिधित्व करने अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद ने ज्ञापन दिया। कलेक्टोरेट पहुंचे समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सुरेश जादव को दिया।

जिलाध्यक्ष माधव सिंह करैया ने बताया कि भगवान श्रीराम रघुवंशी समाज के वंशज है। अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद का आग्रह है कि अयोध्या में बन रहे भगवान राम मंदिर ट्रस्ट में रघुवंशी समाज का भी प्रतिनिधित्व हो इसके लिए 1008 महामंडलेश्वर रघुवंश संत शिरोमणी गुरुदेव कनक बिहारी के मार्गदर्शन में प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष रेखा जेपी रघुवंशी खजूरिया, युवा जिलाध्यक्ष विशाल सिंह सहबाजपुर, शिवप्रताप सिंह, अशोक सिंह रघुवंशी, हरिसिंह रघुवंशी, हैरी रघुवंशी, दिलीप डंगोरा, मनीष महाना, रामवीर सिंह रघुवंशी, बबीता रघुवंशी, मनोज रघुवंशी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news raghuvanshi society said representation of raghuvanshi society in ayodhya temple construction trust


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-raghuvanshi-society-said-representation-of-raghuvanshi-society-in-ayodhya-temple-construction-trust-063046-6450730.html

No comments:

Post a Comment