Tuesday, January 21, 2020

क्लास में कोटा स्टोन और पुट्टी की, पिंक टॉयलेट बनवाया

पहले कन्या स्कूल देखने में किसी खंडहर से कम नहीं लगता था। ऐसे में ही बैठकर पढ़ना छात्राओं की मजबूरी थी, लेकिन अब स्कूल का कायाकल्प होने से प्राइवेट स्कूल की तरह दिखने लगा है। यहां बनी पिंक टॉयलेट संभवत: जिले की पहला पिंक टॉयलेट होगा, जो सर्व सुविधा युक्त रहेगा। स्कूल की हर क्लास में कोटा स्टोन और पुट्टी होने के बाद स्कूल की सूरत ही बदल गई।

दरअसल विधायक जजपाल सिंह स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे तब उन्होंने छात्राओं से स्कूल की व्यवस्थाओं पर चर्चा की थी। छात्राओं ने क्लास में साफ सफाई न होने, गंदगी सहित जर्जर हो चुकी बिल्डिंग की समस्या विधायक को बताई थी। विधायक ने इस स्कूल को गोद लिया और नपा के शिक्षा उपकर की राशि से स्कूल की हालत सुधारने की पहल की। पहले जो स्कूल जर्जर था अब उसकी दशा ही बदल गई।

स्कूल की हर क्लास में न सिर्फ सफाई हुई बल्कि उस पर रंग रोगन भी हो गया है। कोटा स्टोन, पुट्टी होने के बाद स्कूल की सूरत एक दम से बदल गई, जो अब नए स्कूल की तरह दिखाई दे रहा है।

5 लाख से बन सर्व सुविधा युक्त पिंक टॉयलेट : छात्राओं के लिए स्कूल में सर्व सुविधा युक्त पिंक टॉयलेट बना है। यह जिले का पहला पिंक टॉयलेट है जिसमें चार टॉयलेट, चेंजिंग रूम है। टॉयलेट देखने में किसी प्राइवेट स्कूल या बड़े होटलों की तरह दिखाई दे रही है। करीब 5 लाख रुपए से यह टॉयलेट बनकर तैयार हुए हैं। जिसे बाहर से पिंक कलर से रंगवाया है और बाहर पिंक टॉयलेट भी लिखवाया है।

कन्या स्कूल का कायाकल्प सरकारी स्कूल में बना जिले का पहला पिंक टॉयलेट, छात्राओं ने बताई थी बदहाली

सरकारी स्कूल में कायाकल्प कर बनाया पहला पिंक टॉयलेट।

स्कूल पर 20 लाख खर्च होंगे, 60 फीसदी काम पूरा

विधायक के सहयोग से स्कूल का कायाकल्प हुआ है। 20 लाख रुपए नपा ने स्कूल के सौंदर्यीकरण के लिए लगाए हैं। इससे लगभग 60 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है। शासन की पिंक टॉयलेट योजना से छात्राओं के लिए सर्व सुविधा युक्त टॉयलेट बनाया है। चार टॉयलेट हैं जिनमें 2 शौचालय, चेंजिंग रूम इसमें है। 5 लाख रुपए की लागत से इसका काम हो चुका है। -राजेश शर्मा, प्राचार्य शासकीय कन्या विद्यालय अशोकनगर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news kota stone and putty in class built pink toilet


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-kota-stone-and-putty-in-class-built-pink-toilet-063044-6450727.html

No comments:

Post a Comment