Monday, January 6, 2020

सम्मान... गुलाब प्रदर्शनी में करन मैनी को मिला प्रथम परस्कार

गंजबासौदा|मध्यप्रदेश रोज सोसायटी संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित 39वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में नगर के कृषक करण मैनी को सर्वोत्तम सफेद गुलाब के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। उन्हें स्वर्गीय जेके वर्मा ट्राफी से सम्मानित किया। मैनी लंबे समय से आधुनिक तरीके से गुलाब की खेती करते आ रहे हैं। 4 व 5 जनवरी को आयोजित गुलाब प्रदर्शन में सफेद गुलाब प्रदर्शित किया। जिसके चलते उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से

गंजबासौदा|ग्राम
सुआखेड़ी पहाड़िया जिंद बाबा दरबार में 8 जनवरी से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास आचार्य सुरेन्द्र महाराज द्वारा कथा पाठ किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-honor-karan-manny-gets-first-prize-in-rose-exhibition-072012-6333915.html

No comments:

Post a Comment