
गंजबासौदा| नगर पालिका द्वारा नगर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान होटल संचालकों को हरे व नीले रंग के डस्टबिन वितरित किए गए। ताकि सभी दुकानदार दुकानों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को अलग रख सकें, ताकि कचरे का उपयोग कंपोस्ट खाद बनाने के काम में आ सके। नपा स्वास्थ्य अधिकारी आरके नेमा ने बताया कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गांधी चौक स्थित होटल संचालकों को 50 डस्टबिन के सेट वितरित किए गए, साथ ही उनका उपयोग करने की हिदायत दी। नपा कचरा वाहन द्वारा दुकानों पर जाकर कचरा एकत्रित किया जाता है। कचरा वाहन में भी गीला व सूखा कचरा रखने के लिए हरे व नीले रंग के बाॅक्स बनाए गए हैं। ताकि वाहनों में सूखा व गीला कचरा अलग अलग एकत्रित किया जा सके। नपा अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता अभियान के साथ ही नियमित सफाई कराई जा रही है, लेकिन अभियान तभी सफल हो सकता है तब प्रत्येक नागरिक अपने शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी ले। नपा अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक दुकानदार अपनी अपनी दुकानों पर हरे व नीले रंग के डस्टबिन रखे और उनका उपयोग करे ताकि कचरे का सद्परयोग किया जाए और नगर स्वच्छ हो सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-campaign-aware-of-distributing-green-and-blue-dustbin-072010-6333914.html
No comments:
Post a Comment