प्रचार-प्रसार से लेकर मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी साैंपी: प्रचार- प्रसार धर्मेंद्र चौहान, वासु सक्सेना, सुमित सोलंकी करेंगे। सभी कार्यक्रमों के मंडल स्तर मानीटरिंग जिला भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल करेंगे। बैठक को पूर्व विधायक नारायणसिंह पवार, भाजपा प्रदेश मंत्री जगदीश पंवार, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंत गुर्जर, मंडलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने भी संबोधित किया। बैठक में भाजपा नेता रामनारायण दांगी, पार्षद श्री जाट, सुरेश धनगर, वाजिद अली, वकार अली, त्रिलोक शर्मा, राज धनगर, कमल गवली, भंवरसिंह केलवा, भारत कुशवाह, रामेश्वर सोनी, गौरव शर्मा, मयूर गुप्ता, अनिल साहू, अंशुल अरोरा सहित अन्य मौजूद थे।
सीएए के पक्ष में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा द्वारा बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति बनाई गई।
प्रभारी बनाए, वार्ड स्तर पर होगी गोष्ठियां, हस्ताक्षर भी कराएंगे कार्यकर्ता, 19 को ब्यावरा में होगा पैदल मार्च
बैठक में 1 से 20 जनवरी तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान का प्रभारी फूलसिंह कुशवाह को बनाया गया। सांसद रोडमल नागर द्वारा संबोधित प्रबुद्धजन गोष्ठी का प्रभारी ओम छैया को बनाया। वार्ड स्तर होने वाली विभिन्न छोटी गोष्ठियों की जिम्मेदारी पार्षद दीपक जाट को दी गई। अभियान में व्यापारी वर्ग एवं समाज के विभिन्न वर्गो के समर्थन के लिए प्रबुद्धजन हस्ताक्षर अभियान शहर में चलाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी विनोद नागर को सौंपी गई। वहीं अभियान के लिए 19 जनवरी को ब्यावरा में होने वाले पैदल मार्च की व्यवस्थाओं का दायित्व जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने को सौंपा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-in-support-of-the-citizenship-amendment-act-people-will-go-door-to-door-and-tell-the-truth-065517-6310124.html
No comments:
Post a Comment