शहर नगरपालिका ने गुरुवार शाम से शहर के प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक अलाव शुरू करा दिए हैं। इसके लिए पीपल चौराहा, अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर शहर नपा ने अलाव की व्यवस्था शुरू कराई है। जबकि शहर में अभी भी कई ऐसे स्थान है यहां पर पहले दिन भी अलाव नहीं जलवाए गए हैं। ऐसे में रात के समय यात्रियों सहित आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर नपा द्वारा इस बार आधी सर्दियां निकलने पर शुरू कराए गए अलाव जनचर्चा का विषय बने हुए हैं। शहर के रामसिंह, पर्वतसिंह मोगिया, भागीरथ सहित अन्य ने शहर में अलाव के जलाने के नाम पर इस वर्ष खर्च की गई राशि की जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
नगरपालिका ने आधी सर्दी निकलने के बाद अब जाकर अलाव जलवाने शुरू किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-more-than-half-the-winter-was-over-then-nap-started-the-bonfire-that-too-only-in-select-places-065519-6310125.html
No comments:
Post a Comment