जिले की सभी बैंकों व उनमें आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर गत दिवस एसपी सविता सोहाने ने जिले के सभी बैंक अधिकारी व प्रबंधकों की बैठक ली।
बैठक में एसपी ने बैंक अधिकारियों को 20 बिंदुओं का एक फार्म भी दिया। जिसे बैंक प्रबंधकों को भर कर यह बताना था कि उनकी बैंकों में सुरक्षा के क्या क्या इंतजाम है तथा आपातकालीन परिस्थितियों में वे क्या करते है।
एसपी ने बैंक अधिकारियों को जो फार्म भरने को दिया था उसमें बैंक शाखा का पता, कर्मचारियों की संख्या, उनके मोबाइल नंबर के अलावा भवन किराए का है या स्वयं का, भवन के चारों और लाईट व्यवस्था पर्याप्त है या नहीं, बैंक में चैनल गेट है या नहीं, सुरक्षा गार्ड कितने हैं। बैंक के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या, आखरी बार सीसीटीवी कैमरे कब चेक किए थे आदि जानकारी मांगी है। कलेक्टर की अध्यक्षता में ली गई इस बैठक में एसपी ने बैंक अधिकारियों से यह भी कहा कि बैंक कर्मचारी अपने आईडेंटिटी कार्ड टांग कर रखे। इस अवसर पर आरबीआई के प्रतिनिधि एके त्रिपाठी, एएसपी प्रदीप पटेल, एसडीओपी एसआर पाटीदार आदि मौजूद रहे।
सोहाने ने किया जनसंवाद, समस्या हल करने का दिया आश्वासन
बड़ौद | मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक सविता सोहाने ने पुलिस थाना परिसर बड़ौद में नागरिकों से जनसंवाद किया। नगर की यातायात व्यवस्था और विकास के लिए सहयोग की अपील की। प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा, सड़क पर डिवाइडर एवं बिना नंबर की बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखवाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि तीन दिन में रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस थाने में लिखवाएं अन्यथा तीन दिन बाद कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुधारने का आश्वासन नागरिकों को दिया। इस अवसर पर भेरू सिंह परिहार, श्याम श्रीवास्तव, युसुफ हुसैन बोहरा, शांतिलाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-concern-for-the-safety-of-banks-and-customers-sp-063010-6449818.html
No comments:
Post a Comment