Wednesday, January 22, 2020

कलेक्टोरेट में आज करेंगे धरना प्रदर्शन

कलेक्टोरेट में आज करेंगे धरना प्रदर्शन

बुरहानपुर |
संविधान बचाओ जन आंदोलन के बैनर तले गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर और नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन शहर के कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा तय किया गया है। हालांकि उनमें से कुछ लोगों ने आदिवासी सहित अन्य सामाजिक संगठन और आम नागरिक के आने की बात कही है। कार्यक्रम के तहत संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली जाएगी। तिरंगा फहराने के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। प्रदर्शन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक तय किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-today-will-protest-in-collectorate-070519-6459212.html

No comments:

Post a Comment