Wednesday, January 22, 2020

रहवासी बोले- मोबाइल टावर से बीमारी का खतरा बढ़ा, इसे हटाया जाए

रहवासी बोले- मोबाइल टावर से बीमारी का खतरा बढ़ा, इसे हटाया जाए

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

चाचा फकीरचंद वार्ड के दौलतपुरा अंतर्गत अंबेडकर क्षेत्र के रहवासियों ने निगमायुक्त भगवानदास भुमरकर से मोबाइल टावर हटाने की मांग की है। शिकायत सौंपकर स्थानीय क्षेत्रवासियों ने बताया कि टावर के कारण बीमारी का खतरा बढ़ गया है। गोविंदा सिंगोतिया के साथ क्षेत्रवासी शिकायत लेकर बुधवार को नगर निगम पहुंचे थे। गोविंदा सिंगोतिया ने बताया कि क्षेत्र में 3-जी और 4-जी के दो मोबाइल टावर लगे हुए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि दोनों टावर तत्काल हटवाए जाना चाहिए। इस दौरान रवि सिंगोतिया और सिराज खान सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-resident-said-mobile-tower-increases-the-risk-of-disease-it-should-be-removed-070521-6459214.html

No comments:

Post a Comment