Monday, January 6, 2020

बस का बैनर कहां गया... सफाई का चौका लगा दिया क्या : शास्त्री ने पूछा

इंदौर .भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच गुवाहटी में बारिश से रद्द हो गया था। इस लिहाज से टीम इंडिया इंदौर से ही साल की शुरुआत करने जा रही है। दोनों टीमें सोमवार को इंदौर पहुंचीं। पहले इंदौर की सफाई देख चुके टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दफा भी सफाई का जिक्र करना नहीं भूले। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के दौरान टीम इंडिया ने जिस बस में सफर किया था उस पर ‘सफाई में चौका लगाएंगे’ स्लोगन लिखा था। इस बार टीम बस पर कोई स्लोगन नहीं था। कोच रवि शास्त्री ने पूछा- इंदौर ने सफाई का चौका लगा दिया क्या...? इस पर वहां मौजूद अधिकारी ने कहा कि अभी रिजल्ट नहीं आया।

यादव-चहल में से एक खेलेगा
भारत : विराट (कप्तान), शिखर, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव/चहल, बुमराह और नवदीप सैनी।
श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), अविश्का फर्नांडो, दनुश्का गुणातिलाका, कुशल परेरा, ओशाडा फर्नांडो, भानूका राजपक्षे, धनंजय डीसिल्वा, दासुन शानका, इसरू उडाना, वानिडू हसरंगा, लाहिरू कुमारा।

गुवाहाटी की गलती के बाद मैदान कवर्स से ढंका

गुवाहाटी में ग्राउंड्समैन की गलती से पिच के पास का एरिया गीला रह गया था, जिसके चलते मैच नहीं हो सका। इस तरह के जोखिम आैर ओस से बचने के लिए पूरे मैदान को कवर्स से ढंक दिया गया।

आसमान साफ रहेगा। तापमान 25 डिग्री से ज्यादा रहेगा - मंगलवार शाम को ठंड भले ही तीखी महसूस नहीं होगी। दर्शक मैच आराम से देख सकेंगे। रात 11 बजे तक मैच खत्म होने पर भी ज्यादा ठंड नहीं रहेगी।

ओस होगा, गेंद रुककर आएगीसमंदर सिंह चौहान, पिच क्यूरेटर
दूसरी पारी में ओस रहेगी, जिससेे गेंद गीली होगी आैर गेंदबाजों को ग्रिप मिलने में परेशानी आएगी। गेंद रुक आएगी, बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकेंगे। पिच पर अच्छा उछाल है, जो गेंदबाजों को भी मदद करेगा। 160-170 तक रन बनना बड़ी बात नहीं होगी।

सीएए के पोस्टर दिखाए तो पकड़ेगी पुलिस
मैच में सीएए से जुड़े बैनर-पोस्टर या टी-शर्ट पहना कोई मिला तो पुलिस स्टेडियम में ही उसे पकड़ लेगी। सीएए को लेकर नारेबाजी या उत्पात मचाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

कोई भी विरोध स्वरूप टी-शर्ट या चेहरे पर भी सीएए को लेकर कुछ भी विरोध या समर्थन करता मिला तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्टेडियम में इस कानून को लेकर नारेबाजी भी बर्दाश्त नहीं होगी। जबकी मैच को लेकर हर दर्शक अपनी अभिव्यक्ति के लिए स्वतंत्र रहेगा।

इंदौर में श्रीलंका से ही हुआ एकमात्र टी-20

भारत -260/5
रोहित- 118(43)

श्रीलंका - 172/10 (17.2 ओवर)
चहल- 4, कुलदीप 3 विकेट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पहले इंदौर की सफाई देख चुके टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दफा भी सफाई का जिक्र करना नहीं भूले।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/where-did-the-bus-banner-go-what-was-the-cleanliness-check-shastri-asked-126450683.html

No comments:

Post a Comment