Wednesday, January 1, 2020

नर्मदा तट पर नववर्ष मनाने उमड़े पर्यटक

महेश्वर.नववर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहने व शीतलहर के बाद भी लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने अहिल्या घाट, ऐतिहासिक किला, राजवाड़ा परिसर आदि स्थानों को देखा। नौका विहार किया। सेल्फी लेकर ऐतिहासिक स्थलों की यादें कैमरे में कैद की। मांडू उत्सव से लौटे लोग भी यहां पहुंचे। पर्यटकों की अधिकता से नर्मदा मार्ग के दोनों ओर दोपहिया वाहनों की कतार लग गई। कालिदास मैदान पर चार पहिया व अन्य वाहनों की पार्किंग फुल होने के बाद थाना प्रभारी हाकमसिंह पवार ने जय स्तंभ चौराहे से नगर की ओर आने वाले वाहनों को विक्रम खेल प्रशाल मैदान की ओर परिवर्तित किया। बड़े वाहन नर्मदा रिट्रीट मार्ग पर खड़े करवाएं। नर्मदा मार्ग, बाजार चौक, नर्मदा रिट्रीट मार्ग, नर्मदा घाट क्षेत्र व किला परिसर में 10 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई ताकि पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे महेश्वर


source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/tourists-gathered-on-narmada-beach-to-celebrate-the-new-year-126411398.html

No comments:

Post a Comment