Friday, January 17, 2020

नियमों के पालन पर खिलाई मिठाई और उल्लंघन करने वालों को दी समझाइश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाए जा रहे विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का शुक्रवार को वाहन चालकों को समझाइश देकर व मिठाइयां खिलाकर समापन किया गया।

इसके लिए ब्यावरा भोपाल फोरलेन हाईवे बना रही सीडीएस (सेंट्रोडॉर स्ट्रोय प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा ब्यावरा के पगारी बंगला के पास बनाए गए कैंप के सामने सुबह से वाहन चालक को रोककर यातायात नियमों की स्थिति देखी। इसमें सड़क से गुजर रहे जो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाए हुए थे और जो चार पहिया वाहन चालक व अगली सीट पर बैठे सवार सीटबेल्ट बांधकर बैठे थे उन्हें मिठाई खिलाकर व गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। जबकि जो दोपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के वाहन चला रहे थे उन्हें आगे से कभी भी वाहन चलाने पर हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। वहीं बिना सीटबेल्ट के कार ड्राइव कर रहे चालकों व अगली सीट पर बैठे लोगों को भी इसकी समझाइश देकर सीटबेल्ट बांधने से हादसे के दौरान होने वाले फायदे बताए गए, ताकि हादसे के बाद वाहन चालक व आगे की सीट पर बैठे हुए लोगों की जान बचाई जा सके। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान कंपनी द्वारा कैंप पर स्टाफ के माध्यम से वाहन चालकों की जनजागरूकता के लिए कई गतिविधियां कराई जा रही है। इन सभी का शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी दिन समापन किया गया। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर एसएस झा, प्रशासनिक मनोज झा, लैब मैनेजर फैजान अली, डीपीएम राधेश्याम शुक्ला, ब्रह्मदत्त कौशिक, प्रदीप शर्मा, धनंजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारी उपस्थित थे।

सीडीएस कंपनी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह का महत्व बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news sweets fed on the observance of the rules and given to the violators


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-sweets-fed-on-the-observance-of-the-rules-and-given-to-the-violators-070008-6420873.html

No comments:

Post a Comment