बस के सीसीटीवी में हादसा कैद
1
तभी सड़क किनारे खड़े मेटाडोर को ड्राइवर ने आगे बढ़ाया। राॅन्ग साइड होने के कारण विजय की बाइक मेटाडोर से टकरा गई।
गिरकर विजय कुछ दूर तक घसीटता चला गया...इसी वक्त अयोध्या नगर की ओर जा रही चार्टर्ड बस के पहिए उसके सिर से गुजर गए....और विजय ने दम तोड़ दिया।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे विजय साहू र|ागिरी तिराहे से अयोध्या बायपास की ओर राॅन्ग साइड से जा रहा था।
जैसे ही मेटाडोर से विजय की बाइक की टक्कर हुई...वो करीब दो तीन फीट उछल सड़क पर गिर गया।
विजय का 21वां जन्मदिन था
विजय के साथ काम करने वाले प्रशांत मालवीय ने बताया कि गुरुवार को विजय का 21वां जन्मदिन था। चार दोस्तों के साथ विजय रायसेन जाने वाला था। सभी आनंद नगर में इकट्ठा हो रहे थे। उसने अपने दोस्त को कॉल कर कहा कि मुझे करोंद में कुछ काम है, दस मिनट में लौटता हूं।
..और दहशत में आ गए यात्री
टक्कर होते बस में सवार यात्री दहशत में आ गए। भीड़ को आते देख ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। हादसा बस के स्टेयरिंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आईएसबीटी पहुंचकर कैमरे के फुटेज देखे गए। आनंद नगर चौकी प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया कि आईएसबीटी से पुलिस ने बस जब्त कर ली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-collided-with-matador-fell-on-the-road-and-passed-through-the-head-065527-6301691.html
No comments:
Post a Comment