Thursday, January 2, 2020

मेटाडोर से टकराया, सड़क पर गिरा और सिर से गुजर गई बस

भोपाल| रॉन्ग साइड या यूं कहें शार्ट कट... सड़क पर या जीवन में ये दोनों ही तरीके दुख का कारण बनते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ र|ागिरी तिराहे से कुछ आगे। गुरुवार सुबह 11 बजे अशोक नगर से आ रही चार्टर्ड बस की चपेट में आने से बाइक सवार लैब टेक्नीशियन विजय साहू की मौत हो गई। विजय सीहोर के खाईखेड़ा का रहने वाला था। गुरुवार को विजय का 21वां जन्मदिन था... पिता श्यामलाल साहू परिवार और रिश्तेदारों के साथ हमीदिया अस्पताल की मर्चूरी पहुंच गए। छोटे बेटे को इस हाल में देख फफक पड़े। बोले- देखो अब उसने अपना जन्मदिन कैसे मना लिया।

बस के सीसीटीवी में हादसा कैद

1

तभी सड़क किनारे खड़े मेटाडोर को ड्राइवर ने आगे बढ़ाया। राॅन्ग साइड होने के कारण विजय की बाइक मेटाडोर से टकरा गई।

गिरकर विजय कुछ दूर तक घसीटता चला गया...इसी वक्त अयोध्या नगर की ओर जा रही चार्टर्ड बस के पहिए उसके सिर से गुजर गए....और विजय ने दम तोड़ दिया।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे विजय साहू र|ागिरी तिराहे से अयोध्या बायपास की ओर राॅन्ग साइड से जा रहा था।

जैसे ही मेटाडोर से विजय की बाइक की टक्कर हुई...वो करीब दो तीन फीट उछल सड़क पर गिर गया।

विजय का 21वां जन्मदिन था

विजय के साथ काम करने वाले प्रशांत मालवीय ने बताया कि गुरुवार को विजय का 21वां जन्मदिन था। चार दोस्तों के साथ विजय रायसेन जाने वाला था। सभी आनंद नगर में इकट्ठा हो रहे थे। उसने अपने दोस्त को कॉल कर कहा कि मुझे करोंद में कुछ काम है, दस मिनट में लौटता हूं।

..और दहशत में आ गए यात्री

टक्कर होते बस में सवार यात्री दहशत में आ गए। भीड़ को आते देख ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। हादसा बस के स्टेयरिंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आईएसबीटी पहुंचकर कैमरे के फुटेज देखे गए। आनंद नगर चौकी प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया कि आईएसबीटी से पुलिस ने बस जब्त कर ली है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news collided with matador fell on the road and passed through the head

source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-collided-with-matador-fell-on-the-road-and-passed-through-the-head-065527-6301691.html

No comments:

Post a Comment