आखिरी दिन 200 मीटर की रेस हुई। मप्र ने अंतिम दिन पांच गोल्ड मेडल जीते। सी-1 में मप्र की अंजलि बशिष्ठ ने 0.52.22 मिनट का समय निकाला और गोल्ड मेडल जीता। दिन का दूसरा गोल्ड सी-4 गर्ल्स में अाया। इसमें कावेरी ढीमर, कीर्ति केवट, इनोचा देवी और नमिता चंदले सबसे आगे रही। के-1 में सोनिया देवी ने बाजी मारी। उन्होंने 0.46.52 का समय निकाला। इसके बाद सी-2 में सरजू देवी और आरती नाथ ने मप्र को दिन का चौथा गोल्ड दिलाया। पांचवां गोल्ड के-4 में आया। यह पदक मीना देवी, सुशीला चानू, दीमिता देवी, और सोनिया देवी की चौकड़ी ने जीता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-national-cane-sprint-22-out-of-44-gold-mp-players-won-065527-6410685.html
No comments:
Post a Comment