Thursday, January 16, 2020

सौम्या अंडर-16 मप्र टीम की कप्तान बनीं

27 जनवरी से रायपुर में खेली जा रही सेंट्रल जोन अंडर-16 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मप्र टीम घोषित कर दी गई है। टीम की कमान सौम्या तिवारी को सौंपी गई है। सौम्या एक आलराउंडर हैं और भोपाल में अरेरा अकादमी की खिलाड़ी हैं। सौम्या के अलावा इस टीम में पांच खिलाड़ी भोपाल से और चुनी गई हैं। इनमें अंशुलिका सिंह, खुशी यादव, वैश्णवी शर्मा, समृद्धि सक्सेना और नैनी राजपूत शामिल हैं।

चयनित टीम इस प्रकार है- सौम्या तिवारी कप्तान, अनन्या दुबे उपकप्तान, अंशुलिका सिंह, कनिष्का ठाकुर, लक्षिता माहेश्वरी, खुशी यादव, वैष्णवी शर्मा, समृद्धि सक्सेना, सलोनी दुबोलिया, यामिनी बिल्लोरे, नैनी राजपूत, संस्कृति गुप्ता, मुस्कान बिश्वास, अनामिका रघुवंशी और महक शर्मा। स्टैंड बाई- जसनीत कौर, जीया जेठवा, साचि जैन और सुहानी शर्मा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news soumya became the captain of the under 16 mp team


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-soumya-became-the-captain-of-the-under-16-mp-team-065524-6410684.html

No comments:

Post a Comment