Thursday, January 16, 2020

15 महिला कलाकारों के 40 से ज्यादा आर्ट वर्क

भारत भवन में गुरुवार से युवा रचनाकारों की रचनाशीलता पर आधारित बहुकला समारोह दिनमान का शुभारंभ हुआ। जिसके तहत महिला कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में अलग-अलग शहरों से आईं 15 महिला कलाकारों के 40 से ज्यादा आर्ट वर्क प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें स्कल्प्चर वर्क, इंस्टाॅलेशन, पेंटिंग और सिरेमिक व एचिंग वर्क शामिल है।

अार्ट वर्क में मनाेस्थिति

प्रदर्शनी में भोपाल की आकृति राठौर ने पेंटिग और राइटिंग को मिलाकर इंस्टॉलेशन के 4 आर्ट वर्क प्रदर्शित किए हैं। उन्होंने बताया कि ये आर्ट वर्क इंस्टॉलेशन कम पेंटिंग हैं। जिसमें कविताएं लिखकर आर्ट वर्क तैयार किए हैं। मैंने प्रदर्शनी में आधे फीट के 24 आर्ट वर्क प्रदर्शित किए हैं, जो 24 घंटाें काे दर्शाते हैं। इसके माध्यम से मैंने बताया है कि मन में हर पल कोई विचार आता है। इन 24 आर्ट वर्क में अलग-अलग एक्सप्रेशन है। वहीं एक आर्ट वर्क को तीन लेयर में तैयार किया, जिसमें दिखाया है कि दिमाग में कई लेयर होती है। इसमें रंगीन, काला और सफेद लेयर सहित कभी-कभी दिमाग के खाली या शून्य हाेने के भी दिखाया है।

इंदौर की मोनिका सेठ के अार्ट वर्क एब्सट्रेक्ट फॉर्म पर केंद्रित हैं। जिसे उन्हाेंने डाइट फैब्रिक में तैयार किया है। उन्होंने बताया कि मैं कलर पेंटिग करती थी, लेकिन कुछ नया करने के लिए मैंने यह फॉर्म चुना। इस आर्ट वर्क में पहले डाइंग की जाती है। इसके बाद इसे सुखाया जाता है और फिर डाइंग किए कपड़े के छोटे-छोटे टुकड़े कर उस पर पेंट किया जाता है। अंत में स्टिच करके फ्रेम किया जाता है।

art & culture

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

सुरबहार और सरस्वती वीणा की जुगलबंदी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news over 40 art works by 15 women artists
Bhopal News - mp news over 40 art works by 15 women artists
Bhopal News - mp news over 40 art works by 15 women artists


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-over-40-art-works-by-15-women-artists-065552-6410676.html

No comments:

Post a Comment