Wednesday, December 9, 2020

आधार कार्ड का सत्यापन बंद करने से भड़के एनएसयूआई पदाधिकारी

शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य कक्ष के बाहर एक नोटिस लगा था। इसमें लिखा था कि यहां आधार कार्ड का सत्यापन नहीं किया जाता है। इसे देख एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होेंने प्राचार्य से तीखी बहस भी की।
एनएसयूआई ग्रामीण अध्यक्ष देवेंद्रसिंह सेजावता ने बताया कि प्राचार्य को आधार कार्ड में कोई त्रुटि होने पर सत्यापन करने का अधिकार है। लेकिन उन्होंने नोटिस ही लगा दिया, जो गलत है। प्राचार्य को शासन ने ही अधिकार दिए हैं। वे ए ग्रेड के अफसर हैं। यदि प्राचार्य ही सत्यापन के लिए मना करेंगे तो छात्र कहां जाएंगे। पदाधिकारी प्राचार्य से कहने लगे कि आप हमें लिख कर दो कि आप सत्यापन नहीं करेंगे। हम इस बात की शिकायत कलेक्टर, उच्च शिक्षा मंत्री से करेंगे। मानवेंद्रसिंह लुनेरा, किशन सिंघाड़, अभिषेक मोदी, अनिल कटारिया, नारायण चौधरी मौजूद थे।
शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय वाते ने बताया कि कॉलेज के छात्रों के लिए मेरा कक्ष हमेशा खुला है। यदि दस्तावेज सही है तो छात्रों को मैंने कभी सत्यापन के लिए मना भी नहीं किया है। अन्य लोग ज्यादा आने लग गए थे, इससे हमारा काम भी प्रभावित हो रहा था, इसलिए कागज लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NSUI officials agitated with the closure of Aadhaar card verification


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/nsui-officials-agitated-with-the-closure-of-aadhaar-card-verification-127998102.html

No comments:

Post a Comment